देहरादून. भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने इसे खिलाड़ियों को अपने राजनीतिक प्रयोग का जरिया बताया. साथ ही यह सवाल भी खड़े किए कि ये फैसला बिना हॉकी इंडिया के Executive Board की जानकारी और सहमति के कैसे लिया गया?

इसे भी पढ़ें- समस्या, सुनवाई और निराकरणः ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ के जरिए जनता तक पहुंच रही धामी सरकार, लाखों लोग कर चुके हैं प्रतिभाग

यशपाल आर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मोदी सरकार को यह समझना होगा कि भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने का फैसला करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है. नीला सिर्फ जर्सी का रंग नहीं, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनका इमोशन है, खेलों से जुड़ी विरासत है.

इसे भी पढ़ें- SIR में लापरवाही नहीं… अनुपस्थित मतदाताओं को मिलेगा दूसरा मौका, 100 से ज्यादा नोटिस वाले बूथों पर विशेष निगरानी

आगे उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी विश्व भर में ‘Men in Blue’, ‘The Blue Tigers’ के नाम से जाने जाते हैं. ऐसे में सवाल है कि इस ऐतिहासिक पहचान को बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? मोदी सरकार साफ करे कि ये जरूरी फैसला बिना हॉकी इंडिया के Executive Board की जानकारी और सहमति के कैसे लिया गया? मोदी सरकार खेल और खिलाड़ियों को अपने संकीर्ण राजनीतिक प्रयोग का जरिया न बनाए. ऐसी गंदी राजनीति न करे.