देहरादून. महिला आरक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. इस मुद्दे पर सियासी माहौल गरमाया हुआ है. विपक्ष लगातार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर रहा है. इन सबके बीच नेता विपक्ष और कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस के नेताओं ने मांग की आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आऱक्षण दिया जाए.
इसे भी पढ़ें- ‘कांग्रेस ने पाप किया…’, महिला आरक्षण मुद्दे पर गरमाया सदन, CM धामी ने विपक्ष को बताया कौरवों की सभा
यशपाल आर्य ने कहा, नारी सम्मान – लोकतंत्र में अधिकार विषय पर चर्चा के लिए आज विधानसभा के विशेष सत्र के प्रारंभ से पूर्व उत्तराखंड में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. लोकतंत्र में महिलाओं की समान भागीदारी और सशक्त उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है. महिला आरक्षण केवल अधिकार का विषय नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास और संतुलित प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
इसे भी पढ़ें- यह किस तरीके का आपदा प्रबंधन है? धराली में अब तक पूरी तरीके से मदद न मिलने का आरोप, हरीश रावत ने धामी सरकार पर साधा निशाना
हमारा स्पष्ट मानना है कि जब तक महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर नहीं मिलेगा, तब तक सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की कल्पना अधूरी रहेगी. महिला सम्मान, अधिकार और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

