देहरादून. नीट पेपर लीक को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है. इन सबके बीच नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने नीट पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या करने वाले 17 बच्चों का नाम जारी कर भाजपा पर करारा हमला है. उन्होंने कहा, NEET पेपर लीक अब तक 17 बच्चों की जान ले चुका है, 17 परिवारों को तबाह कर चुका है, लेकिन जिम्मेदार उफ्फ तक नहीं कर रहे.
- प्रदीप मेघवाल- राजस्थान
- अंशिका पांडे- दिल्ली
- ऋतिक मिश्रा- उत्तर प्रदेश
- सिद्धार्थ हेगड़े- गोवा
- भाग्यश्री- कर्नाटक
- आकांक्षा चतुर्वेदी- मध्य प्रदेश
- उमेश माली- राजस्थान
- रेणु मीणा- राजस्थान
- रिया कुमारी थापा- उत्तराखंड
- शिवानी यादव- उत्तर प्रदेश
- अनुकीर्तना- तमिलनाडु
- कहान पटेल- गुजरात
- रीमा बेगम- असम
- मैथली अशोक सोनवाने- महाराष्ट्र
- अवंतिका मौर्य- मध्य प्रदेश
- जतिन कुमार- उत्तर प्रदेश
- गोपिका- तमिलनाडु
आगे यशपाल आर्य ने कहा, ये सरासर ‘हत्या’ है- जिसे मोदी सरकार के ‘पेपर लीक मॉडल’ ने अंजाम दिया है. इसके जिम्मेदार धर्मेंद्र प्रधान और नरेंद्र मोदी हैं. बच्चे खुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन न धर्मेंद्र प्रधान से उनकी कुर्सी छूट रही है और न नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द फूट रहा है- धिक्कार है.

