देहरादून. नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने पेपर लीक, भर्ती घोटाले और CBSE की कॉपियों की जांच को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उनका कहना है कि सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन छात्रों को भरोसा नहीं दिला पा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘कार्यों में डुप्लीकेसी न हो…’, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जानिए क्या कहा

यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य को पूरी तरह संकट में डाल दिया है! पहले हर परीक्षा में पेपर लीक, फिर भर्ती घोटाले और अब CBSE की कॉपियों की जांच पर गंभीर आरोप! 4 लाख से अधिक छात्रों ने 11 लाख से ज्यादा स्कैन कॉपियां मांगी हैं. छात्रों का कहना है कि धुंधली कॉपियां जांची गईं, पेज गायब मिले और कई मामलों में दूसरी कॉपियां तक अपलोड हो गईं!

इसे भी पढ़ें- सरकार झूठी या आंकड़ें! तीन प्रमुख तेल कंपनियों ने कमाए 19,470 करोड़ रुपए, यशपाल आर्य ने सरकार को घेरते हुए उठाए सवाल

आगे उन्होंने ये भी कहा कि आखिर भाजपा सरकार देश के युवाओं के साथ कर क्या रही है? दिन-रात “बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आज छात्र अपनी ही उत्तर पुस्तिका और अपने भविष्य पर भरोसा नहीं कर पा रहे. यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है!