देहरादून. सीबीएससी की कॉपियों में हुई गड़बड़ी का मामला गरमाया हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है. ऐसे में नेता विपक्ष यशपाल आर्य का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा, CBSE की कॉपियों की स्कैनिंग में सामने आया घोटाला भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई उजागर करता है.
इसे भी पढ़ें- खतरे की आहट! केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश, लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई टेंशन श्रद्धालुओं से की गई बड़ी अपील
आगे यशपाल आर्य ने कहा, छात्रों को बताया गया कि उत्तर पुस्तिकाएं अत्याधुनिक स्कैनर से स्कैन की जाती हैं, लेकिन तस्वीरें बता रही हैं कि मोबाइल से फोटो खींचकर अपलोड किया गया. लाखों छात्रों की गोपनीय जानकारी और भविष्य को लापरवाही के हवाले कर दिया गया. पहले NEET पेपर लीक, फिर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और अब CBSE में यह शर्मनाक खुलासा.
इसे भी पढ़ें- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ, कहा- ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का बना सशक्त माध्यम
यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जवाबदेहीहीनता का अड्डा बना दिया है. आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ियों और लगातार सामने आ रहे घोटालों के बावजूद शिक्षा मंत्री पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? देश का युवा जवाब मांग रहा है!

