देहरादून. कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने महंगाई के आंकड़ों को लेकर मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बेतुकी भाषणबाज़ी में व्यस्त प्रधानमंत्री को 2014 का अपना ही नारा “बहुत हुई महंगाई की मार” दोबारा देखना चाहिए. त्योहारों के बीच आसमान छूती खाद्य महंगाई और घटती बचत ने आम जनता को कंगाल कर दिया है और ‘अच्छे दिन’ की झूठी उम्मीद में देश ने अपने 12 साल गंवा दिए हैं.

इसे भी पढ़ें- अब वसूली तो होकर रहेगी! 539 करोड़ बकाया देख भड़के CM धामी, सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड मीटर लगाने का फरमान जारी

यशपाल आर्य ने कहा कि वोट के अधिकार को छीनने पर उतारू मोदी सरकार अब जीवन जीने के अधिकार को भी खत्म करना चाहती है. त्योहारों के बीच कमरतोड़ महंगाई, कमाई की एक-एक पाई निगल रही है. आंकड़े सच्चाई बताते हैं कि खाद्य महंगाई 2.13% से 7.74% पहुंची. घरेलू कर्ज़ 36.7% बढ़ा, तिगुनी रफ़्तार, घरेलू वित्तीय बचत 4% घटी.

इसे भी पढ़ें- हाई अलर्ट पर देवभूमि: भारी बारिश और 50 किमी. की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, CM धामी ने पर्यटकों और ट्रेकर्स की आवाजाही रोकने का दिया आदेश

आगे यशपाल आर्य ने कहा कि खुदरा महंगाई 5.54% और थोक महंगाई 11.39% बढ़ी है. सत्ता में रहकर आज धरने पर बैठी भाजपा और मोदी जी को बेतुकी भाषणबाज़ी से कभी समय मिले तो 2014 से पहले “बहुत हुई महंगाई की मार” वाला भाजपा विज्ञापन भी दोबारा देख लें ! “अच्छे दिन” की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवा दिए हैं.