देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के करीब ढाई महीने बाद ही बारिश आते ही धंस गया है। जिस पर कांग्रेस और वरिष्ठ नेता करण माहरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा राज में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर हेरफेर हो रहा है, जिसकी वजह से जनता के पैसे से बनी संपत्तियां कुछ ही दिनों में बर्बाद हो रही हैं।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था। लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है।

ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है। कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल

वहीं करण माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार जिस यूपी–दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को अपनी बड़ी उपलब्धि बताकर उसका प्रचार कर रही थी, वही एक्सप्रेसवे पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि एक वाहन भी उसमें फंस गया।

READ MORE: सेवा, सुशासन और समर्पणः धामी सरकार 15 दिनों तक चलाएगी सेवा पखवाड़ा, जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का होगा विशेष प्रयास

इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

करण माहरा ने आगे कहा कि यदि यह सच है, तो यह करोड़ों नहीं बल्कि ₹12,000 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।क्या यही है भाजपा सरकार का “विश्वस्तरीय विकास”? क्या उद्घाटन और प्रचार पर ज़ोर था, लेकिन गुणवत्ता और जवाबदेही पर नहीं? करदाताओं के हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बाद यदि पहली ही बारिश में ऐसी स्थिति बनती है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

READ MORE: भाजपा सरकार ने तो… यशपाल आर्य ने बोला हमला, कहा- बेलगाम महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता पूरी तरह त्रस्त

टिकाऊ और सुरक्षित विकास चाहिए।

कांग्रेस नेता ने मांग है कि निर्माण में लापरवाही बरतने वाले सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। देश को सिर्फ़ फीता काटने वाली राजनीति नहीं, बल्कि टिकाऊ और सुरक्षित विकास चाहिए।