देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्य़क्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और पलायन कर रहा है। ऐसे में सवाल है कि 10 साल में BJP सरकार ने बेरोजगारी कम करने और पलायन रोकने के लिए क्या किया?

भाजपा सरकार पर बोला हमला

गणेश गोदियाल ने कहा कि भ्रष्टाचार भी एक बड़ी समस्या है। BJP के विधायक तक कहते हैं कि यहां कमीशन लिया जाता है और खुद CM इसे बढ़ावा दे रहे हैं। इन सभी मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी चुनावों में उतरेगी, क्योंकि हम यहां की जनता और युवाओं के साथ खड़े हैं।

READ MORE: प्रमोद नौटियाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बचने के लिए खटखटा सकते हैं हाईकोर्ट का दरवाजा

जनता और युवाओं के साथ खड़े

उत्तराखंड के लोग BJP सरकार से निराश हैं, वे गुस्से में हैं। वे चाहते हैं कि प्रदेश में सरकार बदलनी चाहिए और हम जनता के साथ मिलकर यहां परिवर्तन लाएंगे। महंगाई की मार देने वाली सरकार अब राशन के झोले पर अपनी तस्वीर लगाकर वाहवाही लूटना चाहती है। जनता राहत चाहती है, लेकिन सरकार प्रचार में व्यस्त है।