हरिद्वार. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ऑटो चालक ने एक युवक के साथ मिलकर महिला को होटल में ले जाकर रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ होटल मैनेजर भी गिरफ्तार किया है. पुलिस मामला दर्ज कर तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘जनता के मुद्दों और विपक्ष के प्रश्नों से…’, नेता विपक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर धामी सरकार को घेरा, जानिए यशपाल आर्य ने क्या कहा?
बता दें पूरा मामला हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र का है. महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह एक ऑटो में सवार हुई थी. कुछ ही देर बाद ऑटो चालक ने महिला को कार में बैठा दिया. उसके बाद कार चालक बहलाकर सुकून गेस्ट हाउस में ले गया. इस दौरान ऑटो चालक भी पीछे-पीछे गया. इस दौरान होटल मैनेजर ने पैसों के लालच में बिना डॉक्यूमेंट लिए ऑटो चालक और उसके साथी को रूम दे दिया.
इसे भी पढ़ें- भाजपा ढाई करोड़ नौजवानों का हक…हरीश रावत ने नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
उसके बाद दोनों महिला को लेकर रूम में गए और बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया. फिर दोनों मौके से फरार हो गए. घटना के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए ऑटो चालक, उसका साथी और होटल मैनेजर को धर दबोचा. पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


