देहरादून। राजधानी देहरादून में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के निर्देश पर जनपद में कार्रवाई की गई। इस दौरान गुजिया, मावा, मिल्ककेक और कलाकंद के कुल सात नमूने जांच के लिए लिए।

सात नमूने जांच के लिए लिए

उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में टीम ने बाजारों और संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने विकासनगर बाजार से गुजिया, मावा, मिल्ककेक और कलाकंद के कुल सात नमूने जांच के लिए लिए।

READ MORE: हवस, होटल और हैवानियतः महिला के साथ गेस्ट में दोस्त के साथ ऑटो चालक ने किया रेप, जानिए दरिंदगी की पूरी वारदात

सूचना के आधार पर टीम पुलिस के साथ मेहू माफी स्थित एक आवास पर भी पहुंची, जहां कथित रूप से गेट नहीं खोला गया। बाद में गेट खुलने पर संबंधित लोग मौके से चले गए। इस संबंध में थाना पटेलनगर में तहरीर दी गई है। विभाग ने बताया कि जनपद में सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।