मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेत्री उमा भारती ने अपनी ही सरकार के खिलाफ सियासी निशाना साधा है। अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित उमा भारती ने इस बार शासन की बुलडोजर कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
बिना चेतावनी कार्रवाई को अनुचित बताया
उन्होंने मामले को लेकर सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। लिखा – शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दुकानदारों को दुकान वापस लगाने के लिए कहा। छोटे छोटे दुकानदार हाथ ठेले वालों को जगह चिन्हित करें। उन्होंने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए लिखा- मैं कुछ दिनों से टीकमगढ़ में हूं। मुझे तोड़फोड़ कार्रवाई की जानकारी लगी तब मैं वहां पहुंची। तब तक दुकानें टूट चुकी थी।
उन्हें बिना जगह दिए कर दी कार्रवाई
उन्होंने लिखा कि- नगर पालिका प्रशासन ने बिना चेतावनी और नोटिस के कार्रवाई कर दी। जबकि पहले पार्षद दल की बैठक में तय हुआ था कि उन्हें दुकान के 3 जगह चिंहित किया जाएगा। वहां शिप्ट कर दी जाएगी, उसके कार्रवाई होगी किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैंने इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ मोहन यादव को भेज दी है।

शाहबानो प्रकरण से जुड़ी किताब लिखने इंदौर पहुंची महिला मॉब लीचिंग की शिकारः ‘डेटा’ चोर का आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

