Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में कुदरत का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। दरअसल, सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले दो दिन यानी 8 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिर सकते हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज (7 अप्रैल) विक्षोभ का सबसे घातक असर देखने को मिलेगा। जैसलमेर, फलोदी और जोधपुर जैसे रेतीले इलाकों से लेकर राजधानी जयपुर तक काले बादलों का डेरा है। मौसम विभाग जयपुर ने जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, दौसा, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मेवाड़ से मारवाड़ तक धूल भरी आंधी का साया
गौरतलब है कि सिर्फ पश्चिमी राजस्थान ही नहीं, बल्कि मेवाड़ और मारवाड़ के अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट है। टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा और कोटा संभाग में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। भरतपुर, धौलपुर और करौली बेल्ट में भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि इस बेमौसम बारिश ने सबसे ज्यादा किसानों की नींद उड़ा दी है। खेतों में फसलें पककर तैयार हैं, ऐसे में ओलावृष्टि उनके साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है। राहत की बात यह है कि यह सिस्टम ज्यादा लंबा नहीं टिकेगा। सूत्रों के मुताबिक, 9 अप्रैल से मौसम फिर से करवट लेगा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज


