भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में हुई भाजपा की हार पर पूर्व मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता उमा भारती ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रणनीति की समीक्षा करने और अभिमान न पालने की सलाह दी है। 

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उपचुनाव में हुई हार को लेकर बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा, मैं अपने समर्थकों से यह अनुरोध करुंगी कि वह यह अभिमान ना पालें कि मेरी वजह से वोट बढे क्योंकि अंत में हम दतिया उपचुनाव हार ही गए जिससे मुझे बहुत आघात लगा।

रणनीति की समीक्षा की दी सलाह

उमा भारती ने आगे कहा कि मैं तो दतिया उपचुनाव प्रचार में आ नहीं सकी किंतु समर्थन में एक वाक्य मैंने भेजा जो घर-घर पहुंचाया गया और वहां वोट भी मिले। आखिर हम सब किसी न किसी परीक्षा में फेल हो गए और हमें अपनी रणनीति की गहन समीक्षा करनी होगी।

रिजल्ट के बाद से भाजपा में हलचल तेज

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो गया है, रिजल्ट भी सामने आ गया है लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल और बयानबाजी जारी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी हलचल मची हुई है। दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई। इस मंथन के बीच नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इधर, पीसीसी चीफ ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस की जीत नहीं है, समाजवादी पार्टी का भी योगदान रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m