राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। नारी शक्ति वंदन को महिलाओं के नाम पर राजनीति करार दिया है। वहीं विधायक प्रीतम लोधी से ‘थार कांड’ को लेकर इस्तीफा मांगा है। 

नारी शक्ति वंदन राजनीति

नारी शक्ति वंदन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘2023 के महिला संशोधन विधेयक में जनगणना के बाद आरक्षण का प्रावधान था। सरकार 2011 से क्यों करना चाहती है, क्या आज महिलाओं की जनसंख्या बढ़ गई है? 543 सीट पर तो आरक्षण दो सीट बढ़ाना तो दूर की बात है, बीजेपी बताए कि क्या ओबीसी आरक्षण मिलेगा? भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। हिंदी राज्यों में महिलाओं के नाम से वोट की राजनीति कर रही है।’

थार कांड में विधायक से मांगा इस्तीफा

प्रीतम लोधी के बेटे के थार से लोगों को कुचलने के मामले में उमंग सिंघार ने विधायक से इस्तीफा मांगा है। उमंग सिंघार ने कहा, ‘प्रीतम लोधी किस सोच के हैं, किस विचार के हैं, सब जानते हैं। प्रीतम लोधी अपने बेटे को अच्छे संस्कार दें। निरंकुशता के कारण ऐसा हो रहा है। मंत्री-विधायकों के बेटे यही कर रहे हैं। प्रीतम लोधी को पद से इस्तीफा देना चाहिए।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m