संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन परिसर में एक पति-पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अचानक हुई इस घटना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
जानकारी के अनुसार, घटना से ठीक पहले रेलवे स्टेशन परिसर में ही पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार विवाद हो रहा था। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से और आवेश में आकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान ही दोनों अचानक रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे और वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।
जीआरपी पुलिस जांच में जुटी
ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने और आपसी विवाद के असल कारणों का पता लगाने के लिए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

