कुंदन कुमार, पटना। जदयू सांसद और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने हालही में यह इच्छा जाहिर की थी की अब समय आ गया है। पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड में यूनाइटेड हटाकर जनता दल नीतीश कर दिया जाए। संजय झा के इस बयान को पार्टी नेताओं का भी समर्थन मिला। वहीं, अब इस मामले पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान आया है।

जदयू का मतलतब नीतीश कुमार- उमेश सिंह कुशवाहा

उमेश सिंह कुशवाहा ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “जेडीयू मतलब नीतीश कुमार”। उन्होंने आगे लिखा कि, खगड़िया में आयोजित ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम से जोड़ने को लेकर जो भावना व्यक्त की है, वह जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता के अंतर्मन की अभिव्यक्ति है। विकास पुरुष नीतीश कुमार हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

‘नीतीश ने खून-पसीने से सींची पार्टी’

उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार के अथक परिश्रम, संघर्ष और खून-पसीने से हमारी पार्टी सींची गई है। उन्हीं के आदर्शों, सिद्धांतों और विचारधारा से प्रेरित होकर जदयू का एक-एक कार्यकर्ता न्याय के साथ विकास के संकल्प को आत्मसात करते हुए विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘हम सब उनकी इस भावना के साथ’

उन्होंने कहा कि, ऐसे में नीतीश कुमार ने पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की सामूहिक भावना और अटूट आस्था को ही मुखर स्वर प्रदान किया है। उनके प्रति पार्टी के कार्यकर्ताओं की निष्ठा, श्रद्धा और विश्वास अडिग है। हम सभी संजय झा की इस भावना के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े हैं। इसमें कोई किंतु-परंतु का सवाल नहीं उठता है।

ये भी पढ़ें- ‘डबल इंजन में आग लग गई’, बाढ़ को लेकर केंद्र पर भड़के तेजस्वी, बोले- बिहार के साथ सौतेला व्यवहार