किसान आंदोलन में बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की सेहत लगातार खराब हो रही है। डॉक्टर का कहना है कि अब उनके शरीर का एक-एक अंग काम करना बंद कर रहा है यही कारण है कि पिछले 48 घंटे से उनके शरीर में पानी तक नहीं टिक रहा है। जैसे ही वह पानी पी रहे हैं लगातार उन्हें उल्टियां हो जा रही है। उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर हर कोई चिंतित है।
इस बीच पंजाब सरकार का कहना है कि वह किसानों से चर्चा कर कुछ हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने जानकारी देते हुए बताया किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार खराब हो रही है। पिछले 48 घंटे से डल्लेवाल पानी का सेवन भी नहीं कर पा रहे हैं। जितना वह पानी बीते हैं, उतरनी ही उल्टियां हो रही हैं।

आपको बता दे कि डल्लेवाल के आमरण अनशन के 51वें दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, ताकि एम्स मेडिकल बोर्ड से राय ली जा सके। लगातार लोग किसान नेता को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अब उन्हें अपना अनशन तोड़ देना चाहिए लेकिन किसान नेता लोगों की बात मानने को राजी नहीं है।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें


