Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पूरा मामला जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव का है। मृतक की पहचान राजू पासवान पुत्र रंजीत पासवान के रूप में हुई है। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक राजू पासवान अपनी माता-पिता का इकलौता संतान था। इस साल नवंबर में ही उसकी शादी भी होनी थी।
सिर पर ईंट से किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू पासवान का उसके चाचा संजय पासवान के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच कल गुरुवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संजय पासवान ने राजू के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिसमें राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिजन राजू को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में भी मातम का माहौल छा गया।
पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी चाचा संजय पासवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि 30 अप्रैल की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे राजू को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें- पटना में मजदूर दिवस पर राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, 5 बदमाश और एक महिला ने मिलकर ली जान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

