मनोज यादव, कोरबा। इमलीडुग्गू बाईपास स्थित नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शव की स्थिति और पहनावे के आधार पर मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष आंकी जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने आसपास के दुकानदारों, नहर किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने शव की तस्वीर जारी कर आम लोगों से पहचान में सहयोग करने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के शरीर पर फिलहाल किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

