अमृतसर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के दौरे पर हैं, जहां वे बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे। चौहान ने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।

पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर डिजास्टर एक्ट लागू किया है, क्योंकि सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया और मदद का आश्वासन दिया।

पंजाब सरकार ने केंद्र से जीएसटी और ग्रामीण विकास निधि के 60,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग की है, ताकि इस संकट में लोगों की मदद की जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हम अपना हक मांग रहे हैं। पंजाब हर मुश्किल में देश के साथ खड़ा रहा है, और हम उम्मीद करते हैं कि इस कठिन समय में देश पंजाब के साथ खड़ा होगा।”

- शस्त्र पूजा में राइफल ने दिया धोखा: DIG ने दबाया ट्रिगर, गोली की जगह आई क्लिक’ की आवाज; वीडियो वायरल
- Dussehra 2026: विजयादशमी पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा
- शादी के दबाव और धमकी से परेशान प्रेमी बना कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या
- Jharkhand Top News: रांची में रावण दहन, सिमडेगा में ब्राउन शुगर पर स्ट्राइक; चाईबासा हादसे से बोकारो आंदोलन तक, पढ़ें एक क्लिक में दिन भर की बड़ी ख़बरें
- अधर्म पर प्रहार, सुशासन का संकल्प! धामी सरकार ने की दंगाइयों पर सख्ती,13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जा मुक्त, दशहरे पर दिया सुशासन वाला संदेश

