लुधियाना. केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के दौरे पर है। यह बाढ़ के बाद उनका दूसरा पंजाब दौरा हैं। उनका लुधियाना कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) में नवनिर्मित प्रशासकीय भवन के उद्घाटन के साथ शुरू होगा। इस दौरान वह ग्रामीण विकास योजनाओं के लाभार्थियों और महिला स्वयं-सहायता समूहों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
किसानों के साथ चौपाल में चर्चा
दोपहर में केंद्रीय मंत्री लुधियाना के नूरपुर बेट गांव में एक किसान चौपाल में हिस्सा लेंगे, जहां वे किसानों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान धान की कटाई के लिए SMS-फिट कंबाइन हार्वेस्टर और गेहूं की बुआई के लिए हैप्पी स्मार्ट सीडर मशीन का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान दोराहा में समन्यू हनी मधुमक्खी पालन केंद्र का दौरा करेंगे। वहां वें मधुमक्खी पालन के नए मॉडल और नवाचारों के बारे में जानने के लिए क्षेत्र के किसानों से बातचीत करेंगे और कृषि मंत्रालय की संबंधित योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान सुबह दिल्ली से रवाना होकर चंडीगढ़ के रास्ते लुधियाना पहुंचेंगे। करीब 12 बजे वे लाडोवाल में भारतीय मक्का अनुसंधान केंद्र में प्रशासकीय भवन का उद्घाटन करेंगे।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
