लुधियाना। पंजाब में लगातार ठंड का कहर जारी है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उनके परिजनों के लिए और बच्चों के लिए भी एक कठिन कार्य हो गया है। हालत को देखते हुए यूनियन ने और अभिभावकों ने पंजाब सरकार से ठंड की छुट्टी बढ़ाने के लिए अपील की है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है ऐसे में दूर-दराज से स्कूल आने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्कूलों में छुट्टी को लेकर मास्टर कैडर यूनियन जिला यूनिट लुधियाना की मीटिंग प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह साहनेवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कई लोग उपस्थित थे। सभी ने स्कूलों के छुट्टी बढ़ाने की बात पर जोर दिया हैं। मीटिंग में कहा गया है कि आने वाले दिनों में घना कोहरा और बारिश होने की भी संभावना है ऐसे में बच्चों का स्कूल जाना काफी कठिन हो जाता है। ऐसे कई स्कूल है जो शहरी एरिया से बाहर पढ़ते हैं और वहां और भी अधिक धुंध छाई रहती है।
सुबह के समय धुंध और भी अधिक रहती है, जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है ऐसे में हादसा होने की भी संभावना अधिक हो जाती है। हालत को देखते हुए यूनियन ने 10 जनवरी तक छुट्टी किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि पंजाब सरकार हालात को देखते हुए क्या निर्णय लेती है और क्या बच्चों को आगे छुट्टियां दी जाती हैं।

आपको बता दे की मौसम विभाग ने आगे कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार कई जिलों में अत्यधिक धुंध होने की संभावना है। साथ ही बारिश को लेकर संभावना जताई गईं है।
- अरपा नदी प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगी विस्तृत कार्ययोजना, पूछा- क्या 4 STP से 70 नालों का पानी होगा साफ?
- मां की हत्या के इरादे से कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, CIA ने वारदात से पहले दबोचा
- मामूली बात पर पानीपत में खूनी खेल, चौराहे पर चलीं गोलियां और तलवारें
- Raipur Breaking: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
- कहीं भालू के हमले से किसान की मौत तो कहीं हाथी का मूवमेंट: शहडोल के जंगलों में 100 से ज्यादा भालू, क्यों बढ़ रहा वन्यजीवों का मूवमेंट

