कुंदन कुमार, पटना। Union Budget 2026-2027: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने घरेलू निर्माण, हेल्थकेयर सेक्टर, ऊर्जा सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन से लेकर रोजगार की बातों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार को बड़ी सौगात दी।

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि, वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर इकोसिस्टम बनाया जाएगा। राजधानी पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं दी जाएगी। घोषणा के अनुसार वाटरवेज का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वाराणसी और पटना को डेवलप करके इंटरनल वाटरवेज को डेवलप किया जाएगा।

इस मौके पर बीजेपी कार्यालय में अटल सभागार में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। बजट भाषण खत्म होने के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर जो काम किया जा रहा है, निश्चित तौर पर उसके लिए यह केंद्रीय बजट मिल का पत्थर साबित होगा।

डिप्टी सीएम ने साफ-साफ कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर जो काम किया जा रहे हैं, निश्चित तौर पर उसकी झलक इस बजट में दिख रहा है। चाहे वह मेडिकल के क्षेत्र में हो, चाहे वह सड़क परियोजना से लेकर औद्योगिक शिकायत की स्थापना के क्षेत्र में हो सभी पर फोकस करके यह बजट बनाया गया है।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा, 3 कर्तव्य के बारे में बताया। कई योजना दी गई है। हाई स्पीड रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, मछली पालन, जल मार्ग के परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- पंखा, AC, कुर्सी और बल्ब तक साथ लेकर गए तेज प्रताप यादव! जजद अध्यक्ष ने खाली किया सरकारी बंगला, तो BJP मंत्री ने लगाया गंभीर आरोप