Union Budget 2026-27. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त वर्ष-2026 का बजट (Union Budget 2026-27) पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड लगातर 9वीं बार बजट पेश किया. 85 मिनटे के भाषण में सीतारमण ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. जिसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी दो सौगात मिली है. वित्त मंत्री ने बजट में अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम की बात कही है. जिसके तहत वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर खोला जाएगा. वहीं दूसरी घोषणा में वाराणसी को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ने का ऐलान किया गया है.
घोषणा के मुताबिक देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर चलाए जाएंगे. इनमें दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर वाराणसी से जुड़े हैं. इनमें से दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा. वाराणसी को पूर्वोत्तर से जोड़ने के लिए दूसरा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर वाराणसी-सिलीगुडी का है.
इसे भी पढ़ें : Union Budget 2026-27 : वित्त मंत्री ने पेश किया आम बजट, सीएम योगी ने बताया दूरदर्शी और लोक-कल्याणकारी, निर्मला सीतारमण का जताया आभार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा “पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


