राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे रात 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे। राजधानी में अमित शाह 3 अक्टूबर रात 8 बजे यानी 23 घंटे रहेंगे। भेल दशहरा मैदान में 35 हजार गोपालक जुटेंगे। जहां शाह 16.80 करोड़ के डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। भोपाल-इंदौर के पशुपालकों को बोनस वितरित किया जाएगा। गोशालाओं के लिए सहायता दी जाएगी। 3774 करोड़ के वेस्टर्न बाईपास की आधारशिला रखेंगे। भौंरी में IISER कैंपस में अत्री परिसर का शिलान्यास करेंगे। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।
अमित शाह के दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट
भोपाल में 2 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री के भोपाल दौरे के चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। शाम 6 बजे से यात्री बसों के रूट में बड़ा बदलाव होगा। सीहोर-उज्जैन की बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी नहीं जा सकेंगी। राजगढ़-ब्यावरा की बसें खजूरी बायपास-बैरागढ़ होकर हलालपुर पहुंचेंगी। नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें गांधीनगर-करोंद रूट से जाएंगी। भारी और मालवाहक वाहनों का भदभदा से गांधीनगर तक रूट बदला रहेगा। रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा। एयरपोर्ट-बैरागढ़ जाने वाले वाहन नीलबड़-खजूरी बायपास होकर जा सकेंगे। सीहोर-इंदौर के लिए रातीबड़-झागरिया मार्ग का उपयोग करें। एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड पर रोक नहीं, ट्रैफिक हेल्पलाइन 0755-2677340, 2443850 भी जारी किया गया है।

आंतरिक सुरक्षा पर अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आंतरिक सुरक्षा पर बड़ी बैठक लेंगे। 3 अक्टूबर को 2 घंटे की बैठक करेंगे। आंतरिक सुरक्षा पर पहली बार देश में ऐसी बैठक होने जा रही है। जिसमें गृह सचिव, IB और NCRB चीफ भी शामिल होंगे। नए आपराधिक कानून, आतंकवाद, माओवादी हिंसा पर चर्चा होगी। केंद्र-राज्य समन्वय के तहत साइबर अपराध पर विशेष फोकस रहेगा।
अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- आज रात 09:05 बजे भोपाल पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
- रात में ही संगठन और सरकार की बैठक लेंगे।
- 3 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- शनिवार सुबह 11:00 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे। 11:25 बजे भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।
- 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
- दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।
- दोपहर 1:05 बजे भेल दशहरा मैदान से होटल ताज के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक का समय लंच के लिए आरक्षित रहेगा।
- दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के मध्य लंबित विषयों पर बैठक लेंगे।
- शाम 4:15 से 5:15 बजे तक नारकोटिक्स पर प्रेस कांफ्रेंस के लिए समय आरक्षित है।
- शाम 5:15 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड IISER के विस्तारित परिसर भौंरी के लिए रवाना होंगे।
- शाम 5:40 बजे IISER के विस्तारित परिसर पहुंचेंगे।
- शाम 5:45 से 6:00 बजे तक IISER के विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 6:00 बजे – IISER के विस्तारित परिसर से वाया रोड IISER मुख्य परिसर के रवाना होंगे।
- 6:05 बजे IISER मुख्य परिसर, भौरी पहुंचेंगे।
- 6:10 से 7:25 बजे तक IISER मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।
- रात 7:30 बजे IISER मुख्य परिसर से वाया रोड भोपाल स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।
- रात 7:45 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। 7:50 बजे विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

