चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ने 17.62 लाख रुपये का नोटिस जारी किया है, यह रिकवरी नोटिस है, जिसके लिए पहले भी उन्हें सूचित किया गया था। यह नोटिस नंगल टाउनशिप कॉलोनी में बिट्टू के नाम पर अलॉट दो घरों पर बिना परमिशन के कब्जा करने के आरोप में जारी किया गया है।
जानकारी सामने आई है कि यह घर बिट्टू को तब मिला था, जब वह कांग्रेस पार्टी के MP थे। खास बात यह है कि इनमें से एक घर का इस्तेमाल अभी भी कांग्रेस पार्टी ऑफिस के तौर पर किया जा रहा है। इसे लेकर उन्हें कई बार नोटिस पहले भी मिल चुका है लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जब नोटिस का कोई जवाब नहीं आया तो इस कब्जे पर बोर्ड ने इन घरों पर पेनल्टी रेट लगाना शुरू कर दिया था।

अब किराया न देने की वजह से बोर्ड ने 17.62 लाख रुपये की रिकवरी निकली है, जिसकी सूचना उन्हें नोटिस के रूप में भेजी गई है। सूत्रों का कहना है कि मंत्री ने अभी तक इस नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग

