अमृतसर. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर देर रात ग्रेनेड हमला हुआ। यह घटना रात करीब 1 बजे के आसपास घटी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस हमले के बाद पंजाब की सियासत में हलचल मच गई है।
सुबह होते ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता कालिया के घर पहुंचे। इसके अलावा जालंधर पश्चिम से विधायक और पंजाब सरकार में मंत्री मोहितर भगत भी मौके पर पहुंचे।
रवनीत बिट्टू ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस हमले की निंदा करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह के कई ग्रेनेड हमले पहले भी हो चुके हैं—चाहे वह थानों के भीतर हों या पुलिस अफसरों की गाड़ियों पर। उन्होंने कहा कि अब तो लग रहा है जैसे पंजाब में ग्रेनेड खिलौनों की तरह घूम रहे हैं। मनोरंजन कालिया भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं और उनके घर पर इस तरह का हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिट्टू ने बताया कि कालिया हाल ही में चंडीगढ़ से लौटे थे और अपने घर पर आराम कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ। धमाके की वजह से घर को भारी नुकसान पहुंचा है, यहां तक कि पहली मंजिल की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

भाजपा प्रवक्ता ने भी घटना को बताया चिंताजनक
पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरदेव सिंह उब्बा ने भी इस हमले की निंदा की और कहा कि प्रदेश में हर रोज कहीं न कहीं थानों पर हमले हो रहे हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
- छात्रों के लिए बड़ी खबर! MLC चुनाव के चक्कर में टली PET परीक्षा, जानें अब किन 3 तारीखों में होगा एग्जाम
- दतिया में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-6 पर FIR: ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से युवक को उठा ले गए बदमाश, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
- Bilaspur Police Transfer News: 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश
- नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जमानत, कलकत्ता HC ने पूछा- 19 साल पुराने मामले में कार्रवाई क्यों
- क्रिकेट और कोर्ट के बाद अब सियासत में महासंग्राम! शमी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं हसीन जहां?


