रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार में निजी आईडीएफसी बैंक की कार्य प्रणाली से नाराज होकर किसान ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ढोल बजाते हुए बैंक पहुंचा और जमकर डांस किया। बैंक में अचानक ढोल बजाने से और किसान के डांस करने से कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए।
डेढ़ महीने से एनओसी ने नहीं दिया
दरअसल ग्राम आहू के पास चंदडवाड़ा का किसान विजय पाटीदार को बैंक के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत उसने 13 लख रुपए का लोन लिया था और जमा भी कर दिया जमा किए उसे डेढ़ महीने हो गए थे लेकिन उसके बावजूद बैंक के द्वारा उसे एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दिया गया। किसान पिछले डेढ़ माह से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहा है लेकिन बहाने बनाकर उसे टाल दिया जाता है जिससे वह परेशान हो गया।
सरकारी नौकरीः स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन, 15 अप्रैल से ऑनलाइन परीक्षा,
शाम तक एनओसी देने का आश्वासन
परेशान होकर उसने नया तरीका निकाला और वह ढोल लेकर बैंक पहुंचे ताकि अधिकारियों के कान खुले और उनकी समस्या सुनी जाए। किसान ने बैंक के अंदर ढोल की थाप पर डांस करते हुए विरोध जताया। काफी देर तक चले इस विरोध के बाद बैंक मैनेजर ने किसान को समझाइश दी और आश्वासन दिया कि उसे शाम तक एनओसी दे दी जाएगी तब जाकर किसान शांत हुआ। बैंक में इस तरह का विरोध प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की पत्नी सुभद्रा का निधन: सीएम डॉ मोहन ने किया शोक व्यक्त,

