अमृतसर. पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से जारी किसान आंदोलन 2.0 को आज (27 फरवरी) मजबूती मिलने की संभावना है। आज चंडीगढ़ में शंभू और खनौरी सीमा के नेताओं और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं के बीच एकता बैठक होने जा रही है। किसान नेताओं ने लोगों से बड़ी संख्या में मोर्चे पर पहुंचने की अपील की है, ताकि आंदोलन को सफल बनाया जा सके।
बॉर्डर पर होगी महिला किसान महापंचायत
डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए खनौरी में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही, आज चंडीगढ़ में SKM के साथ बैठक से पहले दोनों पक्षों के बीच एक बैठक हो रही है।
हालांकि, केंद्र सरकार के साथ सातवें दौर की बैठक 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी। डल्लेवाल की सेहत को ध्यान में रखते हुए और आंदोलन को और मजबूत करने के लिए किसानों ने फैसला किया है कि 8 मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर एक महिला किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

कोटिन रिपोर्ट आई पॉजिटिव
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 94वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जगजीत डल्लेवाल की सेहत नाजुक उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें 103.6 डिग्री बुखार है। वहीं, उनकी यूरिक एसिड रिपोर्ट भी सकारात्मक नहीं आई है, जबकि इससे पहले उनकी पेशाब रिपोर्ट में कीटोन पॉजिटिव पाया गया था। इसके बावजूद वे मोर्चे पर डटे हुए हैं।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
