दिनेश द्विवेदी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने पटरी पर लेटकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, मृतक युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बता दें कि हादसे की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक युवक ट्रैक पर पड़ा हुआ था, जिसका सिर ट्रेन की चपेट में आने धड़ से अलग हो गया था। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

