उन्नाव. पुरवा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वे कह रहे हैं कि “मेरा विरोध करना है तो करो, लेकिन अगर मैं जीत गया तो विरोध झेलने को तुम भी तैयार रखना, तब रोना मत.” उनका ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. एक जनप्रतिनिधि होते हुए विधायक का ऐसा बयान अजीब है.

विधायक एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कह रहे हैं कि “मेरा विरोध करना है तो करो, लेकिन अगर मैं जीत गया तो विरोध झेलने को तुम भी तैयार रखना, तब रोना मत. हम भइया ठाकुर हैं, हम पंडित हैं, हम लोधी हैं. हमका परेशान विधायक जी कर रहे हैं. फिर दुश्मन तो दुश्मन है, फिर चाहे हो भाई हो या बाहर वाला. जितना दम है तीन महीना का समय है, जुटो और निपटा दो हमको, ना रहेगा बांस और ना बजेगी बांसुरी. लेकिन ना हरा पाओ तो फिर पुरवा छोड़कर भाग जाना. यहां सिर्फ अनिल सिंह का दबदबा है और रहेगा.

इसे भी पढ़ें : योगी बोले- 1 लाख भर्तियों का वादा पूरा होने वाला, कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार सरकार बनने पर देंगे

विधायक ने आगे कहा कि विरोध करना विरोधी नहीं माना जाता, बदतमीजी करने वाला विरोधी कहा जाता है. वोट ना देना विरोध नहीं होता. विधायक ने कहा कि जो जैसा बकैती कर रहा है तुम भी वैसी ही बकैती करो. उन्होंने साप पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी के गुंडे कहते थे कि जाओ थाने में रिपोर्ट कराना, देखते हैं क्या कर लोगे तुम. आज चले जाओ थाने में कोई रोक नहीं है. तुरंत एफआईआर लिखी जाएगी. उन्होंन आगे कहा कि जो हमसे जुड़ा है वो अनिल सिंह से अपनी बात रखे, हम तुम्हारे गांव घर के आदमी हैं.