लखनऊ. प्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है. इस समस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है. प्रेदश में एक हफ्ते से बारिश और आकाशीय बिजली का कहर जारी है. जिसमें 20 जनहानि, 12 घायल और 33 पशुहानि हुई है. जनहानि और पशु हानि पर मुआवजे का वितरण किया जा रहा है. सीएम ने घायलों को मुआवजा देने निर्देश दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि मुआवजे को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वहीं इसी क्रम में चित्रकूट में किसान की फसल में आग लगने के मामले में भी सीएम योगी ने नुकसान के आकलन का निर्देश दिया है. योगी ने कहा है कि पीड़ित किसान को समय पर उचित मुआवजा दिया जाए. उन्होंने साफ किया है कि किसानों के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : बेमौसम बारिश ने किसानों का छीना चैन: योगी बोले- संबल के रूप में खड़ी है सरकार, अफसरों को अन्नदाताओं से लगातार संपर्क में रहने का दिया निर्देश

बता दें कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरंतर फील्ड में रहें, वस्तुस्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके. मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं. सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राहत कार्य भी समय से हो सके.