पंजाब में बीते दिन आए आंधी और तूफान ने लोगों का भारी नुकसान कर दिया, जहां एक ओर किसने की चिंता बढ़ गई है कि उनकी फसल खराब हो जाएगी वहीं दूसरी ओर आगजनी की कोई घटना भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि खेतों में आग फैलने के कारण बड़ी संख्या में जानवरों को प्रभाव पड़ा है। कई मवेशी आग में झुलस गए हैं।
आगजनी की अलग-अलग जगह से अलग-अलग घटना सामने आई है। बड़ी बात यह है कि एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने की भी बात सामने आई है। खबर के अनुसार गुरदासपुर के गांव दरगाबाद में आंधी के कारण पोल्ट्री फार्म की शेड गिर गया, जिससे तीन हजार चूजे मर गए। इसी तरह गांव रायचक्क में आंधी के कारण भड़की आग से 25 भैंसें और 15 बकरियां जल गईं। वहीं दूसरी ओर होशियारपुर में तेज आंधी के कारण खेतों की आग घर तक पहुंच गई, जिससे 12 भैंसे झुलस गईं। मवेशियों के आग में झुलसने से किसान की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों का यह खेती का सहारा था, वहीं कुछ लोगों से डेरी पालन का काम करते थे जिसके कारण उन्हें बड़ा नुकसान हो गया है।

किसानों की बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि गेहूं कि फैसले खेतों पर हैं और अचानक हुई बारिश ने उन्हें अच्छा खासा प्रभाव डाला है। विशेषज्ञों की माने तो इस बे मौसम हुई बारिश और आंधी के कारण गेहूं के फसल खराब हो सकती है। वही मंडी पर खुले में पड़े अनाज भी किसानों की बड़ी चिंता का कारण है। मंडी में किसान अपना धान भेज चुके हैं जहां वह खुले में पड़ा हुआ है ऐसे में बारिश में वह भी कर खराब हो सकता है।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
