UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा कल से 12 मार्च तक चलेगी। जिसमें कुल 53.37 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसके लिए प्रदेशभर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए है और नकलविहीन परीक्षा पर फोकस किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

दो पाली में होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षाएं की परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक रहेगी। नकलविहीन, पारदर्शी परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम (UP Board Exam 2026) किए गए है। 18 जिले संवेदनशील और 222 केंद्र अति संवेदनशील घोषित किए गए है।

READ MORE: प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति, फिर आशिक का कर दिया काम तमाम

अति संवेदनशील केंद्रों पर लगा जैमर

परीक्षा कक्ष कक्ष में 2 CCTV, वॉयस रिकॉर्डर और लाइव वेबकास्टिंग लगाए गए है। साथ ही अति संवेदनशील 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाया गया है। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ से इसकी मॉनिटरिंग करेगी। मंत्री गुलाब देवी ने कंट्रोल रूम का उद्घाटन (UP Board Exam 2026) भी किया है। नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई होगी। जिसके तहत 7 साल सजा, एक करोड़ जुर्माने का प्रावधान भी है।