पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच में यूपी कैडर के एक आईएएस अधिकारी ने चर्चाओं का बाजार गरम कर रखा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उत्तर प्रदेश कैडर के एक आईएएस (IAS) अनुराग यादव के बीच का विवाद सुर्खियां बटोर रहा है. दोनों के बीच का ये विवाद एक मीटिंग से शुरू हुआ. IAS अधिकारी और वर्तमान में प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल से चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) पद से हटा दिया गया.
दरअसल, कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान अनुराग यादव की मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस हो गई. CEC के पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने की वजह से मीटिंग का माहौल तनावपूर्ण हो गया था. CEC ने कुछ सख्त टिप्पणी कर दी. उन्होंने आईएएस को ‘घर जाओ’ तक कह दिया.
इसे भी पढ़ें : यातायात नियमों के नाम पर वलूसी को लेकर भड़के अखिलेश, कहा- ट्रैफिक पुलिस से सरेआम उगाही करवा रही भाजपा सरकार, AI के नाम पर लूटने का नया तरीका निकाला
बताया जा रहा है कि सीईसी की टिप्पणी का अनुराग यादव ने भी जवाद दे दिया. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि ‘आप ऐसे बात नहीं कर सकते…मैंने इस सेवा में 25 साल दिए हैं’. इसके बाद माहौल और गरम हो गया. इस टकराव के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें ऑब्जर्वर पद से हटा दिया. हालांकि माना जा रहा है कि ये निर्णय “प्रोफेशनल इनकम्पिटेंस” के आधार पर लिया गया है, न कि सिर्फ बहस के कारण.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

