लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में नई पहचान बनाते हुए देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्रदेश अब फूड प्रोसेसिंग उद्योग का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 3 लाख 50 हजार 883 फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं। देशभर की कुल फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में लगभग 14 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले उत्तर प्रदेश की है।
कृषि उत्पादन की मजबूत आधारशिला
प्रदेश ने इस क्षेत्र में Maharashtra, West Bengal और Tamil Nadu जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।फूड प्रोसेसिंग उद्योग में उत्तर प्रदेश की करीब 2.55 लाख कार्यबल को रोजगार मिला हुआ है, जिससे ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। प्रदेश पहले से ही अनाज उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, गन्ना उत्पादन और सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में देश में अग्रणी है। कृषि उत्पादन की इस मजबूत आधारशिला ने फूड प्रोसेसिंग उद्योग के विस्तार को भी गति दी है।
CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण प्रदेश में इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इसके अलावा देश के कुल उद्यमों में उत्तर प्रदेश की 14 से 15 फीसदी तक हिस्सेदारी है जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। इसी प्रकार रोजगार के क्षेत्र में भी यूपी के 2.5 लाख से ज्यादा श्रमिक योगदान दे रहे हैं।

