तनवीर खान, मैहर। मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया ने गर्भगृह में शस्त्र पूजा की। उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद पुजारी को रायफल दी।
यह भी पढ़ें: मंत्री नहीं बनने का छलका दर्दः 20 वर्ष मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने विपक्ष के समय के त्याग को किया याद, बोले- दिग्विजय ने दिया था कांग्रेस में आने का ऑफर
दरअसल, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में अस्त्र शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है। साथ ही गर्भगृह में भी प्रवेश करना मना है। लेकिन बाहुबली विधायक राजा भैया ने न केवल गर्भगृह में प्रवेश किया, बल्कि वहां शस्त्र पूजा भी की। हैरान करने वाली बात यह है कि पुजारी नितिन महाराज ने शस्त्र पूजा कराई। इस दौरान सुरक्षा में मौजूद पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड ने रोक टोक भी नहीं की।
यह भी पढ़ें: भोपाल में सड़क पर जानलेवा स्टंट: नाबालिग बच्चे ने चलती बाइक पर खड़ा होकर किया खतरनाक करतब, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
वीडियो 6 जनवरी का है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इसे शेयर भी किया। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस घटना के बाद मंदिर क्षेत्र प्रभारी की लापरवाही भी सामने आई है। वहीं मैहर पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी उजागर हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


