लखनऊ। NIA कोर्ट ने आतंकी संगठन आईएस के इशारे पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए उकसाने वाले हारिश की 5 दिन की रिमांड मंजूर कर दी है। हारिश पर युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने के आरोप है। मंगलवार सुबह एटीएस उसे जेल से अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद पूछताछ करेगी।
युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने के आरोप
बता दें कि एटीएस ने IS आतंकी हारिश को 15 मार्च को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। वह मूल रूप से सहारनपुर जिले के कुतुबशेर इलाके का रहने वाला है। हारिश मुरादाबाद की कांठ रोड स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था। एटीएस की जांच के मुताबिक वह आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी विचारधारा वाले युवाओं और नाबालिगों को जोड़ रहा था।
READ MORE: बेसिक स्कूलों की परीक्षाओं की तारीख में बदलाव, 24 मार्च की जगह अब 28 को होगी परीक्षा, बेसिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश
एटीएस ने छानबीन के दौरान उसके हॉस्टल वाले कमरे से मोबाइल, आईपैड,पेन ड्राइव बरामद किया है। डिजिटल डेटा से अहम सुराग मिले है। अब इन सुरागों के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद अन्य संदिग्ध साथियों की तलाश की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

