लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट की उड़ानों पर ईरान पर हमले के बाद पैदा हुए तनाव का असर देखने को मिल रहा है। अब तक खाड़ी देशों के लिए विमान सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी हैं। जिसके चलते आज दुबई, अबुधाबी और दम्माम जाने-आने वाली कुल आठ फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी।

450 से ज्यादा यात्रियों के टिकट कैंसिल

बताया जा रहा है कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण तकरीबन 450 से ज्यादा यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। जबकि एयरलाइनों की ओर से अब तक करीब 2.25 लाख रुपये का रिफंड जारी किया गया है। वहीं कुछ कई एयरलाइनों ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि हालात सामान्य होते ही नई बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

READ MORE: CM योगी का कानपुर दौरा आज, विचार परिवार की समन्वय बैठक में होंगे शामिल, पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दुबई और ईरान एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे पहले लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए कुल 17 उड़ाने प्रभावित थी, जो गुरूवार को घटकर आठ हो गई है। हालांकि अभी भी पूरी तरह से उड़ान सेवा सामान्य नहीं हो सकी है।