मुज़फ्फरनगर। मेरठ के बॉर्डर के गांव रामराज मे पत्नि पूनम के लिव इन पार्टनर सुनील गाबा की पिस्टल व 2 तमंचो से गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाले सिरफिरे पति ने बाइक पर चलते हुए 4 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर जारी किया है। पुलिस के इक़बाल को सरेआम चुनौती देने वाले को अब पुलिस ढूंढ रही है।
मैं उसे तीन गोली मारकर आया हूं
वीडियो में वह कह रहा है कि मुझे अपनी मौत की परवाह नहीं है, मैं उसे मार आया हूं, मैं उसे तीन गोली मारकर आया हूं। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं, मेरे घर परिवार का कोई भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही मेरा कोई दोस्त इसके लिए जिम्मेदार है। अभी मारकर आया हूं तीन गोली, उसने अपनी पेंट में लगा तमंचा भी वीडियो में दिखाया। कहा कि अब इस हथियार को नहर में फेकूंगा, कहा मेरी वीडियो वायरल कर दो।
READ MORE: ‘बहनजी’ का ‘ब्राम्हण कार्ड’: पुराने प्लान से सत्ता हासिल करने की तैयारी में मायावती, 2007 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ 27 में भी आएगा काम ?
मैं उसे मार डालूंगा
जो महिला इस तरह घर से भागेगी उसका यही अंजाम होगा, मैं उसे मार डालूंगा। मेरी ये वीडियो एसएसपी मेरठ से लेकर थाना बहसूमा, फलावदा को पहुंचा दो। जो भी अपने घर से महिला भागेगी उसे मैं मारूंगा, मुझे फोन करके उसकी जानकारी दे दो। मैं अपने घर से बेदखल हूं, मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये देखो मेरे ऊपर ढाई मीटर का कपड़ा। मैं अपने साथ अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


