आगरा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया. घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- सम्मान के नाम पर ‘फूहड़ता’! बाबा साहब की जयंती पर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, बवाल के बाद पूर्व विधायक ने पेश की सफाई
बता दें कि घटना आगरा-ग्वालियर हाइवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के बाद गांव के पास उस वक्त घटी, जब युवक साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार युवक को रौंद दिया. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- BJP जनगणना को टालना चाहती है, क्योंकि… अखिलेश यादव का तीखा हमला, महिला आरक्षण को लेकर कह दी बड़ी बात
वहीं घटना होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

