आगरा. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार पीछे से एक कंटेनर में जा घुसी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़ंकप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है…’, अखिलेश ने बोला करारा हमला, कहा- प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी

बता दें कि घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस वक्त घटी, जब एक कार में 8 लोग सवार होकर बिहार से राजस्थान जा रहे थे. इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. जिसके बाद लोगों ने यूपीडा औऱ पुलिस को हादसे की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- दरिंदे तेरे हाथ नहीं कांपे? सड़क पर पटक-पटक कर मासूम की हत्या, VIDEO देख सहम जाएगा दिल

जानकारी मिलते ही यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. वहीं फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.