आगरा. यूपी में विकास के लाख दावे किए जाते हैं, लेकिन दावे झूठे और खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं. विकास के नाम पर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसकी जीती जागती तस्वीर आगरा से सामने आई है. जहां सड़क अचानक धंस गई. सड़क धंसने से लोडेड ट्रैक्टर की ट्राॅली जमीन में समा गई. वहीं ट्रैक्टर में बैठा युवक सड़क में जा गिरा. युवक का सिर ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर करारा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है…पानी भरते ही फट गई पानी टंकी, अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा

कांग्रेस ने एक्स पर घटना का वीडियो शेयर कहा, आगरा के वजीरपुरा में सड़क धंसने की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार और आगरा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण है. बीच सड़क पर ट्रॉली का इस कदर धंस जाना दर्शाता है कि जनता की गाढ़ी कमाई से बनी सड़कों के निर्माण में मानकों की भारी अनदेखी की गई है.

इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?

आगे कांग्रेस ने कहा, ताज्जुब की बात है कि लोगों की जान पर बन आने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है. कांग्रेस मांग करती है कि इस घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार इंजीनियरों और ठेकेदारों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो.