आगरा. ईजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर देश और प्रदेश में साफ देखने को मिल रहा है. गैस के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. ऐसे में गैस और पेट्रोल के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव भाजपा पर लगातार हमलावर है. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दोनों नेताओं पर करारा तंज कसा है.

इसे भी पढ़ें- दोस्ती की आड़ में दगाबाजीः महिला को बस में अनजान महिला से पहचान करना पड़ा महंगा, पहले ले गई घर, फिर जो किया…

बता दें कि केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आगरा दौरे पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों नेता वैश्विक संकट के बीच केवल अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं. ईजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में एक रुपए भी पेट्रोल डीजल का दाम नहीं बढ़ा है.

इसे भी पढ़ें- कंडे को लेकर कांडः छोटी सी बात पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, 2 महिलाओं और बच्चे को मारी गोली, जानिए आखिर बहा खून…

आगे उन्होंने कहा, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि क्या उनके पार्टी दफ्तर में तेल का कुआं मिल गया है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री के इस बयान से सियासी पारा गरमाने के आसार हैं. केंद्रीय मंत्री के इस बयान से जुबानी जंग तेज होने की भी आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- मथुरा में प्रख्यात गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप, CM योगी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश