लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा धोखा देती है। झूठ बोलती है। ये नकली लोग है। भाजपा जनता के लिए बुनियादी काम नहीं करती है। भाजपा सरकार जनता के लिए बिजली सस्ती नहीं करेगी। इलाज सस्ता नहीं करेगी, मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान की सुविधाएं नहीं बढ़ाती है। आज प्रदेश में कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए पर्याप्त इलाज नहीं है। दवा, इलाज बहुत महंगा है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
सीएम योगी पर साधा निशाना
शनिवार को कन्नौज के एक दिवसीय दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी विदाई से पहले घूमने गये थे। दिल्ली सरकार के 11 साल और यूपी सरकार के नौ साल हो गये है। अभी तक ये एमओयू के कागज लिए घूम रहे हैं। जमीन पर कोई निवेश नहीं आया। अगर निवेश जमीन पर उतरा होता तो मोबाइल यहीं बन रहे होते। मोबाइल के अन्य सामान भी यहीं बन रहे होते। जब इनका समय खत्म होने को है तब जापान गये। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि वाराणसी को क्योटो बनाएंगे। मुख्यमंत्री जापान गये लेकिन क्योटो नहीं गये।
READ MORE: भाई साहब, मुझे घर पहुंचा दो… 112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस, पुलिस के लिए बना परेशानियों का सबब
भाजपा सरकार ने प्लांट बंद कर दिया
समाजवादी सरकार में कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट लगाया गया था, जिससे गाय के दूध का उत्पादन बढ़ता। लोगों को शुद्ध गाय का दूध मिलता। लेकिन भाजपा सरकार ने प्लांट बंद कर दिया। भाजपा किसी भी अच्छी चीज के पक्ष में नहीं है। भाजपा सरकार ने कन्नौज का विकास रोक दिया है। आलू किसान को आलू की कीमत नहीं मिल रही है। आलू किसान एमएसपी की मांग कर रहे है। उनकी हालत खराब है। किसान को मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है। नौजवान नौकरी, रोजगार के लिए भटक रहे हैं। भाजपा सरकार रहेगी तो सब बंद हो जायेगा। भाजपा लोगों के मुंह को सील कर देगी।
READ MORE: ‘इलाज में बाधा न आए…’, मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण, कहा- मरीजों को न हो कोई परेशानी
सारा सामान चीन से आ रहा
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम देशों से फ्री ट्रेड का समझौता किया है। अमेरिका के साथ डील कर रही है। चीन हमारा बाजार छीन रहा है। भारत का बाजार विदेशी सामानों से भरा जा रहा है। अब हमारी अगली पीढ़ी का क्या भविष्य होगा। हम मदरलैण्ड है और आप फादरलैण्ड है, इन नारों से भविष्य नहीं ठीक होगा। भाजपा सरकार बुनियादी चीजों पर काम नहीं कर रही है। केन्द्र सरकार देश का पूरा कारोबार इजरायल और अमेरिका को दे रही है। सारा सामान चीन से आ रहा है। एआई समिट में रोबोट चीन का लेकर आ गये। भाजपा ने पूरी दुनिया में देश की बदनामी करायी।
READ MORE: ‘भाजपा हटाओ, व्यापार बचाओ…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- इनके राज में ‘मंदी’ और ‘बंदी’ के सिवा देश के कारोबार को कुछ नहीं मिला
वोट कटवाने के लिए एसआईआर
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार वोट कटवाने के लिए एसआईआर करा रही है। भाजपा वालों ने कहा था कि मुसलमानों के वोट कटवाएंगे। मुसलमान भाई कागज ढूंढ़ेंगे, लेकिन जबसे एसआईआर हो रहा है हम देख रहे है कि हिन्दू भाई ज्यादा कागज ढूंढ़ रहे हैं। भाजपा एसआईआर में हिन्दू भाइयों को परेशान कर रही हैं। अगर वोट नहीं बना, मतदाता सूची में नाम नहीं आया तो कल को भाजपा कोई भी चिट्ठी दे देगी कि भारत के नागरिक नहीं है। फिर सबको डिटेंसन सेन्टर में रहना पड़ेगा। भाजपा सरकार मुसलमान भाइयों को डराने के लिए डिटेंसन सेन्टर बना रही थीं। अब जिसका वोट नहीं इसका मतलब है कि उसकी नागरिकता नहीं है। तो भाजपा सरकार उसे डिटेंशन सेन्टर भेज देगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


