लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले तो सिर्फ़ मुसलमानों लोगों को काग़ज़ के लिए परेशान किया जाता था, अब तो हिंदुओं को भी नोटिस पर नोटिस जा रहे हैं। कोई दावा कर रहा था कि हम ग़लत वोटों के पकड़े जाने पर उन लोगों को डिटेंशन सेंटर भेज देंगे तो क्या अब वो वोट के आधार पर नागरिकता तय करेंगे और लोगों को उनके खेत, ज़मीन, घर-मकान से बेदखल करेंगे क्या?
वो बेचारे तो लड़ भी नहीं पाएंगे
अखिलेश ने कहा कि जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन जी के परिजनों को नकार दिया गया तो आम लोगों का क्या, वो बेचारे तो लड़ भी नहीं पाएंगे, उल्टे वोटर कार्ड नहीं होने पर वो और उनके परिवार के बुजुर्ग और बच्चे अपने हक़-अधिकार, विरासत, जायदाद, जमा-पूंजी के ज़ब्त हो जाने के डर से हमेशा तनाव और चिंता में ही रहेंगे।
READ MORE: ‘नए उत्तर प्रदेश’ में Safety भी और Stability भी…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- UP में इन्वेस्टमेंट की सबसे अधिक संभावनाएं
भाजपा को सिर्फ़ धांधली पर भरोसा
सच तो ये है कि भाजपा ने अपनी बेईमानी, धोखेबाज़ी और चाल-चरित्र के ऐतिहासिक पतन के कारण अपना जनाधार पूरी तरह खो दिया है। इसीलिए अब भाजपा को सिर्फ़ धांधली का ही भरोसा है। उसके तथाकथित पन्ना प्रमुख ख़ुद ही भाजपाइयों को देखकर मुँह फेर ले रहे हैं क्योंकि भाजपा के गोरखधंधे, गलत नीतियों, महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी की वजह से वो अपने गाँव, समाज, बिरादरी में मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।
READ MORE: बरसाना में लड्डुओं की बारिश! लाड़ली जी मंदिर से रंगोत्सव का भव्य आगाज
गलती चुनाव आयोग ने करी
अखिलेश ने बताया कि जनता कह रही है कि ये तो सीधी सी बात है कि आज जिन काग़ज़ों को दिखाकर वोटर के नाम, उम्र व अन्य विवरण को ठीक करने का दावा चुनाव आयोग कर रहा है, वही काग़ज़ तो पहले भी वोटर ने दिखाए थे, तब फिर गलती कैसे हुई और क्या गारंटी कि फिर नहीं होगी? इसका मतलब गलती चुनाव आयोग ने करी और वोट सही कराने के लिए, अपना सारा काम छोड़कर दौड़ना जनता को पड़ रहा है।
READ MORE: ‘UP को मिले 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव…’,सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन CM योगी का बड़ा बयान, कहा- जेवर एयरपोर्ट को वैश्विक MRO हब बनाने की तैयारी
दरअसल सीधी बात ये है कि ये पीडीए के वोट काटने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिसमें अगर वोटर थोड़ा जागरूक हुआ तो अपना नाम जुड़वा लेगा नहीं तो नाम ठीक कराने में आ रहीं दिक़्क़तों के कारण पीछे हट जाएगा। पीडीए प्रहरियों और ईमानदार बीएलओ की वजह से भाजपा व उनके संगी-साथी अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


