लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पेट्रोल पंप के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल के दाम बढ़ाकर भाजपा दरअसल हालिया चुनाव में ख़र्च किये गये अपने पैसों की रिकवरी कर रही है।
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि तेल के बेतहाशा बढ़ते दामों के बीच भाजपा सरकार के पास बस एक ही तरीक़ा बचा है और वो है उनका पुराना ‘बोरी में चोरी वाला फ़ार्मूला’ मतलब तेल के दाम बढ़ाने के बजाय एक लीटर में तेल की मात्रा घटा दो। तेल के दामों और भाजपा के कमीशन में सीधा संबंध है मतलब जितने दाम बढ़ेंगे उतना ही भाजपा का कमीशन बढ़ेगा।
READ MORE: चंदौली में रफ्तार का कहर! डंपर ट्रक को मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक, फिर…
चुनाव में ख़र्च किये गये अपने पैसों की रिकवरी कर रही
सपा मुखिया ने आगे कहा कि तेल के दाम बढ़ाकर भाजपा दरअसल हालिया चुनाव में ख़र्च किये गये अपने पैसों की रिकवरी कर रही है। भाजपा का एक ही सिद्धांत है कि उसका और उसके लोगों का ख़ज़ाना खाली न हो, उसके लिए भले जनता की जेब पर डाका ही क्यों न डालना पड़े।

