अलीगढ़. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सावर 45वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी को ठोकर मार दी. घटना में आरक्षी की मौके पर ही जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- डूब गया BJP का विकास! गंगा एक्सप्रेस-वे पर जलभराव होने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, नाव और स्विमिंग सूट की कर दी डिमांड
बता दें कि घटना महुआ खेड़ा क्षेत्र में ओजोन सिटी रोड के पास उस वक्त घटी, जब 45वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी दीपक (27) मोबाइल ठीक कराकर पीएसी वाहिनी लौट रहे थे. उसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि आरक्षी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- यूपी में बड़ा खुलासा: सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर करोड़ों की चपत, जानिए कैसे हुआ सबसे अनोखा फास्टैग घोटाला
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृच घोषित कर दिया. पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.


