अमरोहा. एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि भाकियू अराजनैतिक के कुछ किसान नेता बार-बालाओं पर जमकर पैसे बरसा रहे थे. जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में बार-बालाओं का डांस कुछ महिलाएं भी देखते नजर आईं.
बता दें कि भाकियू अराजनैतिक के शिविर में बार बालाओं का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ किसान नेता बार-बालाओं पर पैसा उड़ा रहे हैं. यह घटना तिगरी में लगे भाकियू अराजनैतिक शिविर की बताई जा रही है.

