कन्नौज। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण रोमा स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम के लेट पहुंचने पर नाराज हो गए। उन्होंने कन्नौज डीएम आशुतोष अग्निहोत्री के रवैए से नाराज होकर पत्र लिखा। पत्र में मंत्री असीम अरूण ने पीएम मोदी और सीएम योगी से डीएम आशुतोष अग्निहोत्री प्रेरणा लेने की सख्त नसीहत दी और कहा कि PM-CM समय की पाबंदी और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं।

यह स्थिति मेरे लिए असहज हो गई

मंत्री असीम अरुण ने अपने पत्र में लिखा कि मैंने लगभग 45 मिनट तक कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार किया। इस दौरान मंच से घोषणा की जाती रही कि कार्यक्रम आपके आगमन के उपरांत शुरू होगा। आप सहमत होंगे कि यह स्थिति मेरे लिए असहज हो गई। आप कब तक आएंगे यह भी किसी को नहीं पत्ता था। अतः, मेरे पास प्रस्थान करने के अतिरिक्त कोई विकल्प न बचा।

READ MORE: भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति… CM योगी को 5 साल की बच्ची ने दिया ‘खिलौना बुलडोजर’, गिफ्ट देख हंसी नहीं रोक पाए योगी, VIDEO वायरल

मंत्री ने आगे कहा कि एक लोक सेवक के रूप में, हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो समय की पाबंदी और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। अतः आपसे अपेक्षा है कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि आपके और आपकी टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में समय की गरिमा बनी रहे। अनुशासन ही प्रशासन की नींव है।